- क्लाइमेट जस्टिस क्या है ? क्या वैश्विक वर्तमान परिदृश्य में उपरोक्त अवधारणा की प्रासंगिकता है ? यदि हाँ तो युक्तियुक्त कारणों की चर्चा करें। 25 जून 2019
- पृथ्वी पर हर एक व्यक्ति की आवश्यकता पूर्ति के लिए काफी है पर किसी लालच के लिए कुछ भी नही। टिप्पणी कीजिए। 26 जून 2019
- निबंध – आप एक नदी में दो बार नहीं उतर सकते है। 27 जून 2019
- ग्लोबल कार्बन स्टैक क्या है ? पेरिस समझौते में भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत में क्या कदम उठाये गये ? कोई दो नवप्रर्वतनकारी सुझाव सुझाइये। 28 जून 2019
- प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण लोकतंत्र को मजबूत करता है वहीं दूसरी ओर लोककल्याण राज्य की संकल्पना मूर्त रूप लेती है। क्या आप इस से सहमत है ? 29 जून 2019
- हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 239 ए ए को परिभाषित कर उपराज्यपाल और मंत्रिपरिषद के बीच विवाद को समाप्त करने की कोशिश की है। इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की विवेचना करें। 01 जुलाई 2019
- राजनीति का अपराधीकरण के लोकतंत्र पर प्रभावों को इंगित करते हुए बताये कि विशेष अदालतें इस पर रोक लगाने में कामयाब रहेगी। क्या आप इस मत से सहमत है ? 02 जुलाई 2019
- हाल ही में सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेन्टर खोलने तथा बीपीओं को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानान्तरित करने की घोषणा की। इस संदर्भ में बताये कि वित्तीय समावेशन और सुशासन पर भविष्योन्मुखी प्रभाव परिलखित कैसे होंगे। 03 जुलाई 2019
- किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाये गए कदम पूर्णतः असफल हो चुके है? क्या इस मत से सहमत है? वैश्वीकरण के दौर में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए तकनीक की भूमिका कहा तक कारगर हो सकती है। 04 जुलाई 2019
- भारत की जनसंख्या का बड़ा भाग कृषि पर निर्भर है और गरीब है। सरकार अर्थव्यवस्था के विकास के लिए औद्योगीकरण पर बल दे रही है जैसा कि विकसित देश कर रहे है लेकिन बढ़ती गरीबी और पूॅजी केन्द्रीकरण ने आर्थिक विकास को कृषि पर निर्भरता पर विचार की आवश्यकता को प्रोत्साहित किया है, इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 05 जुलाई 2019
- “स्वंतत्रता के बाद भारत में कृषि को भूख को मिटाने के साधन के रूप में देखा गया तथा एक बेहतर जीवन के लिए औद्योगीकरण पर बल दिया किन्तु यह लगता है कि अब कृषि को एक उद्योग के रूप में देखा जाना चाहिए जो भारत के लोकतंत्र और समावेशी विकास के लिए आवश्यकत है इसलिए किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है”। इस कथन के आलोक में कृषि के प्रति सरकार के दृष्टिकोण की समीक्षा करें ? 06 जुलाई 2019
- कृषि तकनीकीकरण एवं हरित क्रांति ने कृषि उत्पादन को बढ़ाकर सीमित क्षेत्रों में किसानों की आय में वृद्धि कर दिया है किन्तु कृषि उत्पादन कि परम्परागत रणनीति की उपेक्षा में एक तरफ कुपोषण की समस्या को उत्पन्न किया है तो दूसरी तरफ हरित क्रांति को एक भूल माना गया इस कथन के आलोक में नई हरित क्रांति पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। परीक्षण कीजिए। 08 जुलाई 2019
- किसानों की आय को बढ़ाने के लिये केन्द्र सरकार ने अशोक दलवई की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है जिसने कुछ सिफारिशे प्रस्तुत की है किन्तु यह कहा जाता है कि इस समिति का भी हश्र वैसा ही होगा जैसा कि अन्य समितियों का हुआ है। क्या आप इस मत से सहमत है ? क्या किसी भी समस्या के समाधान के लिए समितियों का गठन एक बेहतर विकल्प है। 09 जुलाई 2019
- “किसानों की आय को दुगुना करना प्रथम एवं अंतिम विकल्प है अन्यथा किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या में निरन्तर वृद्धि होती रहेगी।” इस कथन के आलोक में सरकार द्वारा किसानों की आय को दुगुना करने के लिए उठाये गए कदमों की समीक्षा करें। क्या मृत किसानों को दी गई मुआवजा कृषि की उपेक्षा को दर्शाता है ? 10 जुलाई 2019
- “हरित क्रांति ने कृषि उत्पादन को बढा दिया किन्तु अत्यधिक उत्पादन जहां उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक साबित होता है वहीं उत्पादकों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। कुछ राज्यों में विरोध प्रदर्शन के साधन के रूप में कृषि उत्पादों को सड़कों पर फेंक दिया गया। ऐसी स्थिति में फसल प्रतिरूप पर पुनर्विचार की आवश्यकता महसूस की जाने लगी है जिसके बिना किसानों की आय को दोगुना करना कठिन है। समीक्षा करें। 11 जुलाई 2019
- “जहाँ स्वतंत्रता के बाद कृषि उत्पादन में कमी एक प्रमुख समस्या थी, वहीं कृषि तकनीकीकरण एवं हरित क्रांति ने कृषि उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि करके सरकार के समक्ष एक समस्या खड़ी कर दी है।” इस कथन की आलोचनात्मक समीक्षा करें। 12 जुलाई 2019
- “प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना कृषि उत्पादन में वृद्धि एवं किसानों की आय में वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, किन्तु इसके लिए आवश्यक है कि कृषि दक्षता विकास कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के साथ कृषि के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन करना आवश्यक है।” क्या आप इस मत से सहमत है ? तर्कसहित उत्तर दें। 13 जुलाई 2019
“द्वितीय हरित क्रांति को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना का बेहतर क्रियान्वयन आवश्यक है, किन्तु जागरूकता के अभाव एवं प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना केवल एक सरकारी कार्यक्रम बनकर रह गया है, इसलिए कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रशासनिक संरचना में परिवर्तन की आवश्यकता है।” क्या आप इस मत से सहमत है। तर्कसहित उत्तर दें। 15 जुलाई 2019
- “डिजिटल क्रांति और औद्योगिक क्रांति को कृषि क्षेत्र के पूरक बनाकर किसानों की आय को दोगुना करने के साथ सामाजिक क्षेत्र में समानता को मूर्त रूप दिया जा सकता है।” इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 16 जुलाई 2019
- आंतरिक सुरक्षा में नक्सलवाद को समाप्त करने की “नई सरेंडर नीति” एक कारगर कदम साबित हो सकता है क्या आप इस मत से सहमत है। यदि नहीं तो नक्सलवाद को समापत करने के लिए सरकार की विभिन्न नीतियों की असफलता के कारणों को स्पष्ट करते हुए यह बताये कि सरकार की सरेंडर नीति को कैसे सफल बनाया जाए। 17 जुलाई 2019
- भारत में कृषि कार्य को एक हीनभावना से देखा जाता है तथा कृषि क्षेत्र में अशिक्षित लोगों के निवेश पर बल दिया जाता है किन्तु दूसरी तरफ सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है, जो सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसी स्थिति में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए तकनीक के बजाय कृषि के प्रति दृष्टिकोण में परिवर्तन अतिआवश्यक है। क्या आप इस मत से सहमत है, तर्क सहित उत्तर दीजिए। 18 जुलाई 2019
- वर्तमान में स्थानीय निकायों में राजनीतिक दलों का बढ़ता हस्तक्षेप कहीं न कहीं स्थानीय निकाय के संवैधानिक प्रावधानों को धूमिल करता नजर आ रहा है। इस संदर्भ में बताये कि संवैधानिक प्रावधान को पुनः परिभाषित कर स्थानीय निकाय को भी इस चुनौती से मुक्त किया जा सकता है। 19 जुलाई 2019
“यदि कानून के शासन की अवहेलना की जाती है, तब किसी प्रकार के ज्ञान का कोई महत्व नहीं रह जाता है।” 20 जुलाई 2019
निबंध :- “दूसरों को प्रेम करने के ऋण के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के ऋण को बाकी न रहने दे।” 22 जुलाई 2019
मामला निस्तारण दर क्या है ? भारतीय न्यायपालिका की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आप नवप्रवर्तनकारी सुझावों की चर्चा करें ? 23 जुलाई 2019
- डाटा प्रसंस्करण से आप क्या समझते है ? डिजिटल इंडिया के युग में डाटा प्रसंस्करण के निहितार्थों की विवेचना कीजिए। 24 जुलाई 2019
- निबंध :- “नदी पार करते समय उसके पत्थरों को स्पर्श करते चलो।” 25 जुलाई 2019
- ऊर्जा गरीबी से क्या अभिप्राय है ? क्या आप मानते है कि ऊर्जा दक्षता के बिना ऊर्जा सुरक्षा असंभव है ? यथोचित उपाय सुझाइए। 26 जुलाई 2019
- स्वच्छता, स्वतंत्रता से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।” उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिए। 27 जुलाई 2019
- ऊर्जा किसी भी अर्थव्यवस्था की विकास प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग है। सरकार द्वारा ऊर्जा सुरक्षा के किए गये उपायों की चर्चा कीजिए। 29 जुलाई 2019
- यदि गरीबी से मुक्त होना है, तो स्वच्छता ही बेहतर कदम है (विश्व बैंक), इस कथन का परीक्षण कीजिए। 30 जुलाई 2019
- अक्षय ऊर्जा पर्यावरणीय दृष्टिकोण से अगला कदम है, भारत में इस क्षेत्र की संभावनाओं की चर्चा कीजिए। 31 जुलाई 2019
- क्या आपको लगता है कि निजी निवेश : विकास, रोजगार और मांग में तेजी लाने का मुख्य प्ररेक है। तर्क प्रस्तुत कीजिए। 1 अगस्त 2019
- व्यवहारात्मक अर्थशास्त्र से प्राप्त अंर्तदृष्टियों को नीति निर्माण में एकीकृत किया जाए तो उत्पादकता और आर्थिक संवृद्धि को बढ़ाया जा सकता है। क्या आप इस मत से सहमत है ? तर्क प्रस्तुत कीजिए। 2 अगस्त 2019
- बचत और संवृद्धि का न केवल आपसी सकारात्मक संबंध होता है बल्कि उनका सकारात्मक संबंध संवृद्धि तथा निवेश के संबंध से भी मजबूत होता है। स्पष्ट कीजिए। 3 अगस्त 2019
- किसी के व्यवहार परिवर्तन में सामाजिक प्रतीकवाद से संगत मानसिक माॅडल महत्वपूर्ण होते है। इस कथन को सोदोहरण समझाइए। 5 अगस्त 2019
- हाल ही भारतीय संसद द्वारा अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया। अनुच्छेद 370 क्या है ? इसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलू क्या है ? समझाइए। 6 अगस्त 2019
- निबंध – विदेश नीति, राजनीतिक सौम्यता एवं व्यक्तित्व। 7 अगस्त 2019
- सकल घरेलू उत्पाद और मानव विकास सूचकांक के बीच समानुपाती संबंध है। परीक्षण कीजिए। 8 अगस्त 2019
- सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने में सबसे बड़ी बाधा गरीबी है, क्या आप इससे सहमत है ? यदि हाँ तो तर्क प्रस्तुत कीजिए। 9 अगस्त 2019
- क्या आप इस मत से सहमत है कि कुपोषण से आर्थिक विकास में गिरावट के साथ गरीबी में वृद्धि होती है। तर्क प्रस्तुत कीजिए। 10 अगस्त 2019
- स्मार्ट सिटी को यदि सफल बनाना है तो गांवों को इनक्यूबेटर की भूमिका निभानी होगी। स्पष्ट कीजिए। 12 अगस्त 2019
- संतुलित विकास के लिए एमएसएमई एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। परीक्षण कीजिए। 13 अगस्त 2019
- भारत में बनाइये अभियान की गति उस तरह नहीं बढ़ी जिस तरह बढ़नी चाहिए। बजट 2019-20 इसकी सफलता में बड़ी भूमिका निभा सकता है, स्पष्ट कीजिए। 14 अगस्त 2019
- सांस्कृतिक विरासत न तो विदेश नीति या कूटनीति का हिस्सा है और न ही चुनावी राजनीति से उसका कोई सरोकार होता है। क्या आप इससे सहमत है। तर्क प्रस्तुत कीजिए। 16 अगस्त 2019
- क्या भाषायी हिंसा लोकतंत्र के समक्ष चुनौती नहीं है ? अगर है तो गांधी के देश में इस हिंसा का मुकाबला करने के लिए क्या जनसामान्य के पास कोई लोकतांत्रिक हथियार बचा है ? 17 अगस्त 2019
- भारत के लिए मंदी के बादलों का खतरा उतना ही है, जितना युद्ध के बादलों खतरा। स्पष्ट कीजिए। 19 अगस्त 2019
- सांस्कृतिक रिश्तों की खिड़की बंद नहीं हो सकती है। सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।20 अगस्त 2019
- अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने के लिए सिर्फ ब्याज दर घटाने जैसे मौद्रिक उपायों से संभव नहीं होगा। स्पष्ट कीजिए। 21 अगस्त 2019
- विकास, रोजगार और मांग में तेजी लाने का मुख्य प्रेरक निजी निवेश है। क्या आप इस मत से सहमत है ? तर्क प्रस्तुत कीजिए। 22 अगस्त 2019
- क्या मातृत्व लाभ अधिनियम जिस उद्धेश्य के लिये लाया गया, उसको पूरा करने में सफल हुआ ? परीक्षण कीजिए। 23 अगस्त 2019
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी में किए गये नवोन्मेष किसी भी राष्ट्र के दीर्घकालिक विकास और गतिशीलता का अभिन्न अंग होता है। इस क्षेत्र में सुधार करने के लिए निजी क्षेत्र किस प्रकार भूमिका निभा सकता है ? स्पष्ट कीजिए। 24 अगस्त 2019
- “शोध प्रकाशन पत्र एवं पेटेंट, अनुसंधान की उत्पादकता एवं गुणवत्ता का आकलन करने में सहायक होता है।” इस संदर्भ में भारतीय स्थिति का मूल्यांकन कीजिए। 26 अगस्त 2019
- विनिर्माण क्षेत्र की विकास दर को बढ़ाने का अनिवार्य कारक अवसंरचना है। परीक्षण कीजिए। 27 अगस्त 2019
- प्राकृतिक संसाधनों की अपेक्षा मानव पूँजी का अधिक महत्व होता है, जापान जैसे देश की वस्तुस्थिति इसे साबित करती हुई प्रतीत होती है। भारत के सम्बन्ध में आप अपने तर्को की पुष्टि कीजिए। 28 अगस्त 2019
- हाल ही में विश्व मुद्रा कोष ने बताया है कि भारत में महिलाओं की भागीदारी पुरूषों के समान हो जाए तो देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है। क्या कारण है कि महिला श्रमशक्ति सहभागिता दर में वृद्धि नहीं हो रही है ? 29 अगस्त 2019